अन्ना को कभी भी उठा सकती है दिल्ली पुलिस

अन्ना हजारे के स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री पहले ही चिंता व्यक्त कर चुके हैं। फिर खबर आयी कि दिल्ली सरकार अन्ना हजारे को उठाने के निर्देश पहले ही पुलिस को दे चुकी है, लेकिन मामले की गंभीरता और देश भर से मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए पुलिस ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहती, जिससे हिंसा भड़के।
रामलीला मैदान में ऐम्बुलेंस
हम आपको बता दें कि मंगलवार की शाम को ही पुलिस ने रामलीला मैदान में स्पेशल ऐम्बुलेंस तैनात कर दी है। यह ऐम्बुलेंस खास तौर से अन्ना के लिए रखी गई है, यदि अन्ना की तबियत बिगड़ी तो उन्हें आसानी से अस्पताल में शिफ्ट किया जाये। इन सभी चीजों को देखते हुए केजरीवाल और प्रशांत भूषण दोनों ने अन्ना के अस्पताल में शिफ्ट होने की आशंका जताई है। और ऐसा देर रात संभव भी है।
सर्वदलीय बैठक में भी हंगामा जारी है। बैठक में प्रधानमंत्री समेत सभी नेताओं ने अन्ना के स्वास्थ्य पर चिंता जताई। बात अगर अन्ना के स्वास्थ्य की करें तो डॉक्टरों ने कल के मुकाबले आज उनका स्वास्थ्य बेहतर बताया है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य का परीक्षण नियमित रूप से कर रही है। अब अगर अन्ना के जोश की बात करें तो 9 दिन खाना नहीं खाने के बाद भी उनकी आवाज़ बुलंद है।
अन्ना ने मंच से कहा कि 1857 से1947 तक चली लड़ाई के बाद इन गद्दारों ने देश को मिट्टी में मिला दिया। हम अपने देश को फिर ऊपर उठायेंगे। मेरा 9 दिन का अनशन पूरा हो गया है। अभी मैं 9 दिन और भूखा रह सकता हूं। मुझे कुछ नहीं होगा, मेरा विश्वास रखिये। अगर हो भी जाये तो भी यह लड़ाई जारी रहेगी। इससे पहले भी सुबह अन्ना ने बीस मिनट तक भाषण दिया था।












Click it and Unblock the Notifications