अब तो सिर्फ राहुल गांधी से ही बात करूंगा : अन्ना हजारे
नई दिल्ली। अन्ना हजारे का अनशन कब टूटेगा..इस बात को अभी बताना मुश्किल है क्योंकि अन्ना के अनशन तोड़वाने के लिए सरकार कोई पहल नहीं दिखा रही है। जहां सरकार ने साफ कर दिया है कि वो अन्ना हजारे से ही अब लोकपाल बिल पर बात करेगी, अन्ना टीम से नहीं। वहीं अन्ना ने भी साफ कर दिया है कि अब तो वो केवल राहुल गांधी या मनमोहन सिंह से ही बात करेगें और किसी से नहीं।
क्योंकि उनको अब किसी पर भरोसा नहीं है। ना तो चिंदबरम से और ना ही कपिल सिब्बल से बात करेगें क्योंकि उन्हें इनमें से किसी की भी बात पर भरोसा नहीं है।
अन्ना ने कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से भी बात को तैयार हैं। अन्ना ने कहा कि वह अपने सहयोगियों की मौजूदगी में ही बातचीत करेंगे। आपको बता दें कि सरकार के दूत के रूप में पहुंचे श्री श्री रविशंकर ने अन्ना और अन्ना टीम से बात की है लेकिन मीटिंग में क्या हुआ ये अभी साफ नहीं हुआ है, बल्कि वहीं स्टैंडिग कमेटी के चेयरमैन अभिषेक मनु सिंधवी ने प्रेसवार्ता करके कहा है कि कमेटी अपना काम कर रही है लेकिन लोकपाल के लिए कोई समय सीमा नहीं होनी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications