अन्ना के अनशन पर भड़की अरूंधति रॉय, कहा देश को बांट रहे हैं हजारे
नई
दिल्ली। आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूरा भारत अन्ना-अन्ना कह रहा है। सरकारी तंत्र भले ही अन्ना हजारे के अनशन को गलत ठहरा रहा हो लेकिन बुकर विजेता अरूंधति रॉय ने भी अन्ना के अनशन को गलत कहा है। उनका कहना है कि अन्ना का अनशन पूरी तरह से गलत है। id="toptextpromo">आज
अन्ना लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो देश से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाये लेकिन उस समय वो कहां थे जब महाराष्ट्र में निहत्थे किसानों पर गोलियां बरसाई जा रही थीं। अन्ना लोगों को एकत्र करके केवल शोर मचा रहे हैं, जो कि सरासर गलत है। रॉय ने लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जुट करने के लिए अन्ना के अनशन तरीके को बिल्कुल गलत बताया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अरूंधति
रॉय ने ये बातें आई हेड रादर नॉट बी अन्ना ...कॉलम के तहत लिखी हैं। वो अन्ना के इस अनशन वाले रवैये से काफी दुखी हैं। रॉय ने कहा कि जनलोकपाल बिल में भी काफी कमियां है लेकिन इसे जबरदस्ती थोपा नहीं जा सकता है, ऐसा नहीं है कि सरकारी लोकपाल बिल भी पूरी तरह से सही है लेकिन इस मसले को प्यार से संसद में सुलझाना होगा ना कि भीड़ इक्टठा करके अनशन करके।











Click it and Unblock the Notifications