मेरा कोई टि्वटर अकाउंट नहीं है : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। अन्ना टीम के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कुछ लोग मेरे नाम से टि्वटर अकांउट खोल कर उल्टी-सीधी बातें लिख रहे हैं। लेकिन मैं बता दूं कि मेरा कोई टि्वटर अकाउंट नहीं है।

इसलिए मैं लोगों और मीडिया को साफ कर दूं जो कुछ भी मेरे नाम से लिखा जा रहा है, उसके बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। जिस पर कवि कुमार विश्वास ने कहा कि आपका भाई अरविंद केजरीवाल इंटरनेट का आदमी नहीं बल्कि अंतरनेत्र का आदमी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अन्ना की हालत ठीक नहीं है, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वो अतिसंवेदनशील हो गई है।

इससे पहले अन्ना ने साफ कर दिया है कि अब तो वो केवल राहुल गांधी या मनमोहन सिंह से ही बात करेगें और किसी से नहीं क्योंकि उनको अब किसी पर भरोसा नहीं है। ना तो चिंदबरम से और ना ही कपिल सिब्बल से बात करेगें क्योंकि उन्हें इनमें से किसी की भी बात पर भरोसा नहीं है। अन्ना ने कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से भी बात को तैयार हैं। अन्ना ने कहा कि वह अपने सहयोगियों की मौजूदगी में ही बातचीत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+