यूपी बोर्ड की जाली मार्कशीट बनाने वाले रैकेट का खुलासा

प्रदेश के बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र से बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की फर्जी अंकतालिका बनाकर बेचने के जुर्म में गिरफ्तार अजीत कुमार पिछले तीन सालों से यह धंधा कर रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसटीएफ ने बुलंदशहर कोतवाली इलाके के इस्लामाबाद साठा में एक मकान पर दबिश देकर जाली मार्कशीट बनाने वाले अजीत कुमार को 21 फर्जी मार्कशीटों के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने जाली मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर बताया कि अजीत व मधूसूदन उर्फ बिट्टू मिलकर इस काले कारनामे को अंजाम देते थे। बकायदा कम्प्यूटर लगाकर यहां फर्जी मार्कशीट बनायी जाती थी। पिछले तीन सालों से इस धंधे के जरिए इन लोगों ने लाखों रूपये वसूले हैं।
पूछताछ में भी अजित ने कुबूला कि वह तीन सालों से यह धंधा कर रहा था। अब तक वह डेढ़ सौ से अधिक फ्र्जी मार्कशीटें बनवाकर बेच चुका है। उसने बताया कि एक मार्कशीट करीब 12 हजार रुपये में बेचता था। अजीत को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसका साथ मधूसूदन उर्फ बिट्टू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications