अन्ना समर्थकों पर कांग्रेस की चुटकी, कहा इतने लोग तो डमरू बजाने से आ जाते हैं

नई दिल्ली। अन्ना के अनशन से घबराई सरकार का लगातार अन्ना और अन्ना टीम पर पलटवार जारी है। वो लगातार ऐसे बयान दे रही है जिससे कि मामला भड़क जाये। कल कांग्रेस ने अन्ना पर आरोप लगाया थी कि उन्हें आरएसएस सपोर्ट कर रहा है।

तो वहीं कांग्रेसी नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अन्ना के आंदोलन में जुट रही भीड़ पर कहा कि भारत एक घनी आबादी वाला देश है, एक डमरू बजाओ तो इससे ज्यादा लोग एकत्र हो जायेगें। अन्ना के समर्थन में आ गये तो कौन सी बड़ी बात है। सिंह के सामान्य ज्ञान का अंदाजा आप ही लगा सकते हैं क्योंकि वो देश की जनसंख्या 121 की जगह 21 करोड़ बता बैठें।

इससे पहले शनिवार को पूरे दिन अन्ना टीम औऱ कांग्रेस के बीच वाद-विवाद होते रहे। जहां सरकार ने अन्ना औऱ अन्ना टीम को आरएसएस और भाजपा का समर्थन बताया वही अन्ना और अन्ना टीम ने भी सरकार पर निशाना साधा। आरएसएस के समर्थन वाली बात पर अन्ना ने कहा जो लोग ये बात कह रहे हैं वो वाकई में मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं। वो पूर्ण रूप से पागल हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+