अनशन तुड़वाने में माहिर उमेश सारंगी अन्‍ना से मिलने दिल्‍ली पहुंचे

Maharashtra Bureaucrat Meets Anna Hazare For Back Channel Talks
दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे के अनशन के छठे दिन सरकार हिलती हुई नजर आ रही है। सरकार ने अन्‍ना को मनाने के लिये जद्दो जहद शुरु कर दी है और बिलासराव देशमुख, सुशील शिंदे सहित महाराष्‍ट्र के आईएएस अधिकारी उमेश सारंग भी दिल्‍ली पहुंच गये हैं। सूत्रों की मानें तो सारंग अन्‍ना से बात कर रहे हैं और सरकार की तरफ से पेश किये महत्‍वपूर्ण बातों पर चर्चा कर रहे है।

प्राप्‍त जानकारी और न्‍यूज चैनलों पर प्रसारित खबरों के अनुसार दिल्‍ली आये उमेश सारंग ने शनिवार को भी अन्‍ना से मुलाकात की थी। आपको बताते चलें कि उमेश सारंग और अन्‍ना ह‍जारे के बीच काफी अच्‍छे संबंध हैं और अन्‍ना हजारे उनके बहुत करीबी है और अन्‍ना उनकी हर बात मानते हैं।

खास बात यह है कि पूर्व में उमेश सारंग ने अन्‍ना हजारे के 5 अनशनों को तुड़वाया है। आखिरकार सरकार ने काफी मेहनत के बाद सारंग को ढूंढ निकाला और उन्‍हें फौरन मुंबई से दिल्‍ली बुला लिया। सूत्रों की मानें तो अन्‍ना और सारंग की बात जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+