अन्ना के आंदोलन को समर्थन की खबर गलत: अमेरिका

गौरतलब है कि अन्ना हजारे के आंदोलन पर अमेरिकी बयान के बाद कांग्रेस भड़क गई थी। पार्टी ने आरोप लगाया कि अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को अमेरिकी सहयोग मिल रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा है कि इस अन्ना हजारे को मिल रही विदेशी ताकतों की जांच की जानी चाहिए। इससे पहले सरकार ने अन्ना हजारे मामले पर अमेरिका को बयानबाजी करने से बचने के लिए कहा था।
अमेरिका ने इस मामले में बयान देकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है कि अमेरिकी सरकार द्वारा इस तरह का कोई भी बयान नहीं जारी किया गया है। जिसमें यह बात कही गई हो कि अमेरिका अन्ना हजारे के अनशन में उनके साथ है। हालांकि इस मामले में अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications