टि्वंकल टि्वंकल लिटिल स्टार, अन्ना इज सुपर स्टार
लोगों ने तो अन्ना को सुपर स्टार बना दिया है। आपको जानकर हैरत होगी कि किन्ही स्थानों में तो लोग अब ये कहकर अन्ना का समर्थन करना शुरू कर दिया है कि टि्वंकल टि्वंकल लिटिल स्टार, अन्ना इज सुपर स्टार..यही नहीं पूरे भारत में लोग कह रहे है अन्ना तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं.. तो वहीं कुछ लोग ये भी गा रहे हैं कि एक-दो-तीन-चार अन्ना खत्म करो भ्रष्टाचार।
गौरतलब है कि अन्ना हजारे आज भी तिहाड़ जेल प्रशासन में ही रहेगें। वो कल यानी शुक्रवार को रामलीला मैदान में जायेगे। क्योंकि रामलीला मैदान तैयार नहीं हो पाया है। उसमें बहुत ज्यादा गंदगी भरी हुई है जिसे आज साफ होना काफी मुश्किल है।
इस बात की पुष्टि अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी ने तो कर दी लेकिन स्वामी अग्निवेश ने बोला कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। रामलीला मैदान में पानी और टॉयलेट्स की व्सवस्था नहीं हो पायी है। म्मीद जताई जा रही है कि करीब 50,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। हजारों की संख्या में लोग अभी भी तिहाड़ जेल के गेट पर मौजूद है। ये सभी अन्ना की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिख रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications