भारती एयरटेल और टाटा टेलीकॉम करेगीं कर्मचारियों की छटनी
2008 में आई मंदी में केवल 4 महीने में 7 लाख लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया था अगर इसका आकड़ा देखें तो महीने कम से कम डेढ़ लाख लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। वहीं लोगों की महीने की औसत तनख्वाह 17 हजार से घटकर 15 हजार हो गई थी देश में एक तरफ अन्ना की आंधी चल रही है तो दूसरी तरफ भारत में कंपनीयां छटनी की तैयारी कर रही है सूत्रों की माने तो देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनिया एयरटेल और टाटा टेली ने 10 से 15 फीसदी कर्मचारियों की छटनी करने का फैसला किया है।
कंपनी ये छटनी अपने पुनर्गठन के काम को लेकर करेंगी। भारतीएयरटेल 1.5 साल में अपने पुनर्गठन का काम पूरा कर लेगी जिसमें वह लैंडलाइन, मोबाइल और ब्रॉडबैंड के कारोबार पर ध्यान देगी भारती एयरटेल की 90 फीसदी कमाई इन्हीं कारोबारों से आती है। अगर आकड़ो पर ध्यान दें तो इस छटनी से करीब 1500 से लेकर 2000 कर्मचारियों की नौकरियों पर गाज गिरेगी।













Click it and Unblock the Notifications