मध्‍य प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसे में 9 की मौत, परिवार खत्‍म

Madhya Pradesh: 8 of a family killed in road mishap in Indore
इंदौर। मध्‍य प्रदेश के इंदौर शहर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस हृदय विदारक हादसे में दो बच्‍चे जीवित बच गये जिनको इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ट्रक और टवेरा की जबरदस्‍त भिड़ंत से हुआ।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार क्‍लर्क कॉलोनी के सुरेंद्र अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल के फ्लैट में रहने वाले अखिलेश जोशी अपनी पत्नी अंजू, बेटा विशाल, बहू प्राची, बेटी ज्योति, दामाद दिव्येश, नाती धर्मेन्द्र, पोता विशु और दो नातिनें उमा व सोम्या के साथ शिर्डी दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद घर वापस लौटते समय महाराष्‍ट्र के धुलिया से 20 किमी पहले एबी रोड पर टवेरा आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी।

टवेरा में चालक सहित 11 लोग सवार थे जिसमें से 8 लोगों एक ही परिवार के थे। जिसमें से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरा परिवार 14 अगस्‍त को शिर्डी के लिये रवाना हुआ था। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आग चल रही ट्रक ने जैसे ही अपनी रफ्तरी धीमी की वैसे ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार टवेरा ट्रक में जा घुसी। प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो टक्‍कर इतनी भयंकर थी कि टवेरा के परखच्‍चे उखड़ गये और 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

देर रात हादसे की जानकारी मिलने पर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह आसपास के लोग घटनास्‍थल जमा हो गए। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आईसीयू में भर्ती उमा और सौम्या को एक-एक लाख रूपए सहायता की घोषणा की है। फिलहाल जोशी परिवार के रिश्तेदार दोनों की देखभाल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+