तिहाड़ जेल के बाहर अनशन पर बैठे हैं अन्ना के समर्थक

सरकार ने अन्ना हजारे को अनशन के लिए भले ही जेपी पार्क में जाने का मौका दिया हो लेकिन अब तिहाड़ जेल ही अन्ना के अनशन की जगह बन गई है। हजारों की संख्या में उनके समर्थक रात भर जेल के बाहर कैंडल मार्च करते रहे। लोग अन्ना हजारे के जेल से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं। तिहाड़ जेल के बाहर हालात काबू से बाहर होते नजर आ रहे हैं। अन्ना के अनशन के दूसरे दिन भारी संख्या में उनके समर्थकों के तिहाड़ जेल पहुंचने की उम्मीद है।
अगर दिल्ली पुलिस ने अन्ना हजारे को जबरदस्ती तिहाड़ जेल से बाहर निकालने की कोशिश की तो परिसर के बाहर हालात काबू से बाहर हो सकते हैं। जितनी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली में जुट रहे हैं उस हिसाब से वहां हालात काबू से बाहर हो सकते हैं। अन्ना हजारे ने अपने समर्थकों से शांति से अनशन करने की अपील की है। इसके बावजूद भी डर है कि कहीं जनता का आक्रोश कहीं न फूट जाए।












Click it and Unblock the Notifications