अन्‍ना का अनशन दूसरे दिन भी जारी, मुश्किल में सरकार

Anna Hazare's fast continue on 2nd day, Govt in trouble
दिल्‍ली। सरकार ने शायद अन्‍ना हजारे को यह सोचकर गिरफ्तार करवाया था कि जिस तरह बाबा रामदेव के आंदोलन को दबा दिया गया था उसी तर्ज पर अन्‍ना हजारे के अनशन को दबा दिया जाएगा। सरकार की यह चाल उल्‍टी पड़ गई है। अन्‍ना हजारे के अनशन और बाबा रामदेव के आंदोलन में कितना अंतर है यह सरकार को समझ में आ गया होगा। पहले दिन ही अनशन पर बैठे अन्‍ना हजारे के सामने सरकार झुक गई। इसीलिए उन्‍हें जेल से रिहा करने का फरमान जारी कर दिया। सरकार का यह दाव भी उस पर उल्‍टा पड़ गया है। अन्‍ना हजारे ने जेल से बाहर आने से मना कर दिया है।

अन्‍ना हजारे जेल से ही अनशन कर रहे हैं। उनका अनशन दूसरे दिन भी जारी है। पहले दिन अनशन में में लाखों लोग शामिल हुए थे। अब दूसरे दिन हालात काबू से बाहर होते नजर आ रहे हैं। अन्‍ना की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश से लोग दिल्‍ली की तरफ कूच कर रहे हैं। दिल्‍ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी सरकार से कह चुकी हैं कि इतना जनसैलाब दिल्‍ली में उमड़ने से यहां हालात काबू से बाहर हो जाएंगे। दिल्‍ली पुलिस ने राजधानी के 12 पार्कों को जेल में तब्‍दील किया है। अब जिस हिसाब से अन्‍ना के समर्थक दिल्‍ली की तरफ बढ़ रहे हैं उसको देखते हुए हालात सरकार के काबू से बाहर जाते दिख रहे हैं।

अन्‍ना हजारे बिना शर्त रिहाई की मांग पर अड़े हुए हैं। सरकार यह चाहती थी कि वे अनशन न करने का फैसला करें और लिखित में इसके बारे में पुलिस को बताएं। लेकिन सरकार की तर्ज पर ही अन्‍ना हजारे ने उसे जवाब दिया है। अब अन्‍ना हजारे मांग कर रहे हैं कि सरकार उन्‍हें लिखित में दे कि उन्‍हें जेपी पार्क में अनशन किया जाएगा। जिसके बाद ही वे तिहाड़ जेल से बाहर निकलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+