गिरफ्तारी से पहले टैप किये गये टीम अन्‍ना के फोन कॉल्‍स

नई दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे के आंदोलन को निष्क्रिय करने के लिए केंद्र सरकार और दिल्‍ली पुलिस ने पूरी सोची समझी रणनीति के तहत कदम उठाये। सूत्रों से पता चला है कि सरकार ने अन्‍ना को आनन-फानन में आकर गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि रात भर चली एक्‍सरसाइज़ के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया। यह एक्‍सरसाइज़ थी फोन टैप करने की।

जी हां दिल्‍ली पुलिस के एक अधिकारी ने हमारे संवाददादाता राजेश राय को नाम न बताने की शर्त पर बताया कि कल रात 11 बजे से अन्‍ना हजारे, अरविंद केजरीवाल, शांति भूषण, प्रशांत भूषण और किरण बेदी समेत कई अन्‍य लोगों के फोन टैप किये गये हैं। इन सभी के बीच हुई बातों के आधार पर ही पुलिस ने सुबह साढ़े सात बजे अन्‍ना को हिरासत में लिया और फिर करीब साढ़े ग्‍यारह बजे गिरफ्तार कर लिया। दिल्‍ली पुलिस का तर्क है कि टीम अन्‍ना के सदस्‍यों को कानून व्‍यवस्‍था भंग करने की आशंका को देखते हुए गिरफ्तार किया गया है।

वहीं दिल्‍ली की बात करें तो यहां तेज बारिश के कारणकई इलाकों में अन्‍ना के हजारों समर्थक छत्रसाल पार्क नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई इलाकों में जाम लग गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+