तिहाड़ जेल में अन्ना, मनीष धरने परे बैठे, लोगों का जन सैलाब
सिसोदिया ने कहा कि अन्ना बिना शर्त बाहर आने को तैयार है लेकिन वो सीधे जेल से जेपी पार्क जाना चाहते हैं। लेकिन पुलिस उन्हें जेपी पार्क नहीं ले जाना चाहती है। वो उन्हें सुप्रीम एनक्लेव पर पहुंचाने की बात कह रही है लेकिन अन्ना ने कहा कि वो आज अपने घर से जेपी पार्क के लिए चले थे इसलिए वो जेपी पार्क ही जाना चाहते हैं।
अन्ना और उनके साथी अरविंद केजरीवाल का अनशन अभी भी जारी है। अन्ना के संदेश को कहने के बाद मनीष सिसोदिया जेल के बाहर धरने पर बैठ गये हैं। उनके साथ इस समय सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद है और उनका कहना है कि जब तक अन्ना जेल से बाहर नहीं आते हैं तब तक वो यहां से बाहर नहीं जायेगें।
खबर ये भी आ रही है कि अन्ना के पास कोई मोबाइल फोन नहीं है इसलिए मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आये अन्ना का संदेश जनता को पता लग पाये। वहीं अन्ना से स्वामी अग्निवेश भी मिले हैं। उन्होंने जनता का धन्यवाद किया है कि वो अन्ना का साथ दे रहे हैं। स्वामी अग्निवेश ने कहा कि अन्ना प्रशासन से लिखित आश्वासन चाहते हैं और वो जेपी पार्क जाना चाहते हैं। अग्निवेश ने बताया कि अन्ना ने कहा है कि वो प्रशासन से आमरण अनशन की परमिशन चाहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications