ब्रेकिंग न्यूज : अभिनेता शम्मी कपूर का निधन, अंतिम संस्कार कल

परिवार वालों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल यानी 15 अगस्त को होगा। पिछले काफी समय से शम्मी कपूर की हालत नाजुक थी। वो 79 साल के थे। उन्हें 7 अगस्त से ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शम्मी कपूर के निधन पर पूरा बॉलीवुड सकते में हैं। शम्मी कपूर के निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर दी है। अमिताभ ने दुख जताते हुए लिखा है कि शम्मी कपूर की कमी कोई नहीं पूरा कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications