लखनऊ: बच्चों के साथ मिलकर की पति की हत्या

लखनऊ के गाजीपुर इलाके में मुंशीपुलिया में रहने वाले फूलचंद के घर खुशी का माहौल था। फूलचंद की बेटी अंजु का जन्मदिन होने के कारण उसकी एक महिला मित्र नीमा अपने बेटी अनामिका व बेटे संदीप के साथ वहां आयी हुई थी। अभी सब कुछ सामान्य ही था उसी वक्त फूलचंद की पत्नी जो उससे अलग रहती थी मौके पर आ धमकी।
उसने आते ही फूलचंद से झगड़ा करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में माहौल गरमा गया और फूलचंद की पत्नी नीलम ने उसे पर हमला बोल दिया। नीलम के साथ उसकी बेटियों ने भी अपने पिता पर लाठी डण्डों से हमला किया। इस बीच वहीं खड़ी नीमा ने फूलचंद को बचाने का प्रयास किया तो नीलम ने उस पर भी वार करने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में दोनों अधमरे हो गए। घर में हो रही मारपीट को देखते हुए नीमा का बेटा संदीप वहां से भाग निकला और उसने पिता दिनेश को घटना की जानकारी दी। दिनेश कुछ ही देर में पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गया। तब तक हमलावर पत्नी व बच्चे वहां से जा चुके थे।
पुलिस ने घायलों को निकट के चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने फूलचंद को मृत घोषित कर दिया जबकि नीमा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। छानबीन में पता चला कि नीमा अपने पति दिनेश प्रसाद के साथ पंडि़तपुरवा में रहती है। कुछ दिन पूर्व नीलम व फूलचंद का झगड़ा हुआ था जिसके बाद नीलम ने पुलिस में शिकायत कर फूलचंद को बंद करावा दिया था। ऐसे में नीमा के पति दिनेश ने फूलचंद की जमानत देकर उसे छुड़वाया था। यह बात नीलम को अच्छी नहीं लगी।
नीमल को शक था कि फूलचंद व नीमा के बीच अवैध सम्बंध है जिस कारण पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इसी कारण फूलचंद व नीमा को एक साथ देखकर उसका गुस्सा बड़ा और उसने अपने बच्चों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नीलम उसकी बेटी संगीता और मंजू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार फूलचंद्र की पत्नी नीलम अपनी बेटी संगीता, मंजू और बेटे रविंद्र के साथ अलग दुबग्गा में रहती है। जबकि फूलचंद्र अपनी एक बेटी अंजू के साथ रहता था।












Click it and Unblock the Notifications