अनचाही कालों से 140 नम्बर दिलाएगा छुटकारा

ट्राई ने प्रेस वार्ता में शुक्रवार को कहा है कि आवांछित कॉल तथा एसएमएस की समस्या से जल्द ही नियंत्रण पा लिया जायेगा। इसके लिए विभाग ने टेली मार्केटिंग कंपनियों के लिए लैंडलाइन फोन की विशेष नंबर श्रृंखला 140 को मंजूर कर दिया है। इसके लिए दूरसंचार कंपनियों को अपने नेटर्वक में कुछ बदलाव करने होगें। जिसके लिए 5 से 6 सप्ताह का समय दिया गया है। ट्राई ने पिछले साल टेली मार्केटिंग कंपनियों की कालों तथा एसएमएस पर नियंत्रण लगाने की सिफारिशें की थी।












Click it and Unblock the Notifications