लंदन दंगे में मॉडल, ब्रांड एम्‍बेसडर और अरबपति बन गये हैं लुटेरे

London riots: Model breaks down in tears as she gets six months for Argos theft
लंदन। लूटपाट और आगजनी से दो-चार होने के बाद लंदन और इंग्लैंड के अन्य शहर धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन वहां के लोगों के लिए यह स्वीकार करना मुश्किल हो पा रहा है कि उपद्रव में न केवल बड़ी संख्या में किशोर और युवा शामिल थे, बल्कि उनमें तमाम संपन्न घरों के थे। लूटपाट के आरोप में पकड़े गए तमाम युवक-युवतियों में खिलाड़ी, मॉडल और विश्वविद्यालय के छात्रों के अलावा अरबपतियों के लड़के भी हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा लंदन ओलंपिक के लिए बतौर एंबेसडर चुनी गई किशोरी चेल्सिया इव्स की है।

वह लंदन के मेयर और ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष से मुलाकात कर चुकी है। चेल्सिया को तब पकड़ा गया जब उसकी मां एड्रिएन ने उसे टीवी पर हुड़दंग मचाते देखा। डेली मेल के मुताबिक, पुलिस कानून व्यवस्था की बहाली के साथ ही दंगाइयों की शिनाख्त करने और न्यायाधीश उन्हें दंडित करने के काम में लग गए हैं। न्यायाधीश ने दक्षिण लंदन के साउथ नारवुड निवासी माडल शोनोला स्मिथ को दुकान लूटने के आरोप में छह माह की सजा सुनाई है। शोनोला ने स्वीकारा कि उसे बहन अलिका और 22 वर्षीय मित्र डोनेस बिससेसर के साथ पुलिस ने उस समय पकड़ा जव वह लूटपाट के लिए दुकान में दाखिल हुई।

इसी प्रकार दंगे और उपद्रव के मामले में अरबपति व्यापारी की 19वर्षीय पुत्री लाउरा जानसन को इलेक्ट्रानिक उत्पादों को लूटने के आरोप में पकड़ा गया। दक्षिण पूर्व लंदन में पुलिस ने उनकी कार से लूटे गए टीवी, माइक्रोवेब ओवन और मोबाइल फोन बरामद किए। राज्य के अग्रणी स्कूल की पूर्व छात्रा व वर्तमान में विश्वविद्यालय में अंग्रेजी और इटैलियन विषय में अध्ययनरत लाउरा के पिता राबर्ट विभिन्न कंपनियों के निदेशक होने के साथ रसूखदार व्यक्ति हैं, जो कि आरपिंगटन स्थित भव्य फार्म हाउस में पत्नी लिंडसे के साथ रहते हैं।

लाउरा के वकीलों का तर्क था कि उनकी मुवक्किल अति संपन्न परिवार से है, उसे चोरी की क्या आवश्यकता है। अदालत ने बचाव पक्ष की दलीलों पर लाउरा को सशर्त जमानत दे दी। वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किए गए उपद्रवियों में 24 वर्षीय छात्रा व समाजसेवी बनने की ख्वाहिशमंद नतासा रीड भी शामिल हैं। संपन्न परिवार की रीड ने माना कि उसने उत्तरी लंदन में एक दुकान से टीवी चुराया। उसकी मां पामेला का कहना है कि रीड के कमरे में 27 इंच का टीवी लगा है वह चोरी क्यों करेगी।

मानचेस्टर में म्यूजिक शॉप से वाइलिन चुराने में धरे गए स्टेफन होएले ने कहा, उन्होंने दुकान से वाइलिन बजाने के लिए उठाया था, वह उसे सड़क पर फेंकने ही वाला था कि पुलिस ने पकड़ लिया। इतना ही नहीं 17 वर्षीय बैले नर्तकी ने तो साथियों के साथ दुकान में लूटपाट की।सीसीटीवी फुटेज में दो टीवी बाक्स लेकर जाती लड़की का फोटो प्रकाशित होने के बाद उसका जुर्म सामने आ गया।

जुर्म की स्वीकारोक्ति के साथ ही उसका नृत्य अकादमी खोलने और स्वास्थ्य व सामाजिक कार्यो के अध्ययन की इच्छा का अंत हो गया। इसी प्रकार लंदन के सेंट जान वुड इलाके में कैफे और रेस्टोरेंट में अपने गैंग के साथ तोड़फोड़ करने के मामले में 21 वर्षीय विधि स्नातक एम.रोही को गिरफ्तार किया गया है,जो पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में है। इतना ही नहीं ज्वैलरी की दुकान में लूटपाट करने वालों में बैपटिस्ट चर्च का परामर्शदाता भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+