हरियाणा : मजदूर नेता के 9 हत्यारों को उम्रकैद

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार एफसीआई व वेयर हाऊस में लेबर ठेकेदारी का काम करने वाले ठेकेदार गाधीराम की इसी पेशे से जुड़े लोगों से रजिश चली आ रही थी। 15 मई 2008 को गाधीराम टाटा सूमो पर अपने कुछ साथियों के साथ जाखल से फतेहाबाद न्यायालय में पेशी पर आया था। गाधीराम जब सूमो पर वापिस जाखल लौटा तो पहले से ही एक गाड़ी पर तैयार तिलकराज, अवतार सिंह व उनके साथियों ने अपनी गाड़ी से गाधीराम की टाटा सूमो को टक्कर मारी व बाद में तेजधार हथियारों से गाधीराम पर हमला कर दिया था। इस हमले में जख्मी गांधीराम को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications