गर्मा-गर्म होगा 19 अगस्त से शुरू होने वाला मानसून सत्र

Haryana
चंडीगढ़ । इनेलो के प्रधान महासचिव व डबवाली के विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि 19 अगस्त से शुरू हो रहे प्रदेश विधानसभा के मौनसून सत्र में इनेलो हुड्डा सरकार के भ्रष्टाचार, घपलों, घोटालों, सरकार की किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण नीति, बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति व बुजुर्गों को कई-कई महीनों से वृद्धावस्था पेंशन न मिलने जैसे अनेक ज्वलंत मुद्दों को हरियाणा विधानसभा के आगामी सत्र में उठाएगी।


इसके अलावा बढ़ती महंगाई, किसानों की दुर्दशा व बिजली-पानी संकट सहित अनेक जनहित के अन्य अहम् मुद्दों को भी उठाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ठप पड़े विकास कार्यों और प्रदेश के आर्थिक संकट को भी प्रमुखता से विधानसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भूमि अधिग्रहण व रिलीज घोटाला देश में सबसे बड़ा घोटाला बनकर रह गया है और इस घोटाले की जांच अगर सर्वोच्च न्यायालय के कार्यरत न्यायाधीश से करवाई जाए तो निश्चित तौर पर यह घोटाला 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले से भी बड़ा घोटाला साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+