यूपी के कांशीरामनगर में भाई बहन की घर में घुसकर हत्या

यूपी पुलिस के अपराध रोकने के दावों के बादवजूद प्रदेश में में अपराधिक वारदातों को आंकड़ा कम नहीं हो पा रहा है। काशीरामनगर जिले के अमापुर थानान्तर्गत कबीन गांव में दबंगों ने घर में घुसकर भाई बहन को मौत के घाट उतार दिया। गांव में रहने वाले देव सिंह का गांव के कुछ दबंगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। देव सिंह का कहना था कि उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है जिसे लेकर वह पुलिस व न्यायालय में शिकायत दर्ज करा चुका था।
उधर दबंग कब्जा छोडऩे का तैयार ही नहीं थी। पिछले कुछ दिनों से देव सिंह ने मुकदमें की पैरवी तेज कर दी थी जिससे दबंकों को ऐसा लगने लगा था कि जमीन उनके हाथ से चली जाएगी। शायद इसी डर से उन्हों घटना को अंजाम दिया। रात के वक्त दबंग देवसिंह के घर में घुसे और घर में सो रहे देव सिंह की गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उसकी विधवा बहन गुड्डी जग गयी उसने शोर मचाने की कोशिश की जिस पर लोगों ने उसका मुंह बंद कर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। सवेरे पड़ोस में रहने वाला कालू राम देवसिंह के घर गया तो उसने घर के भीतर देवसिंह व उसकी बहन की लाश देखी तो उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया तथा जांच पड़ताल शुरू की।












Click it and Unblock the Notifications