भारतीय सेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत द्वारा तैयार की गई ब्रह्मोस की मारक क्षमता 300 किलोमीटर है। यह मिसाइल काफी पहले ही बन चुकी थी, लेकिन अब इसका अपग्रेड किया गया है। परीक्षण के दौरान निशाने पर रखे गये गांव के पास के इलाके को मिसाइल ने नेस्तनाबूद कर दिया। यह मिसाइल का काल्पनिक लक्ष्य था। इस मिसाइल का इस्तेमाल चलती हुई वस्तुओं पर निशाना लगाने में भी किया जा सकता है।
अधिकारियों के मुताबिक यह ब्रह्मोस का 25 वां परीक्षण था। पिछले महीने भारत ने 150 किलोमीटर की मारक क्षमता रखने वाली मिसाइल प्रहार का परीक्षण किया था। ब्रह्मोस और प्रहार दोनों की क्षमता 250 किलो बारूद रखने की है। अब अगर अपने सबसे पड़ोसी देश पाकिस्तान से तुलना करें तो उनके पास हत्फ और बाबुर हैं। हत्फ की मारक क्षमता 60 किलोमीटर है, जबकि बाबुर की 500 किलोमीटर की रेंज है। खास बात यह है कि पाकिस्तान की ये दोनों मिसाइल परमाणु हथियार से लैस हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications