अगर अन्‍ना कहें तो मैं उनका साथ दे सकती हूं: उमा भारती

BJP leader Uma Bharti wants to join Anna's Protest
लखनऊ। भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंक चुके अन्ना हजारे एक बार फिर दिल्ली में अनशन की तैयारी में हैं। इधर केन्द्र व प्रदेष सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहीं उमा भारती ने उनका समर्थन किए जाने की बात कही। साध्वी उमा भारती ने कहा कि यदि अन्ना बुलाएं तो वह उनके साथ अनशन में शामिल होने जा सकती है।

ज्ञात हो कि अन्ना एक बार पूर्व में भी लोकपाल बिल बनवाने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ जंतर मंतर पर अनषन करचुके हैं। उस अन्ना के साथ पुरा देष हो गया था जिसके बाद केन्द्र सरकार को मजबूरन अन्ना की मांगों को मानने की बात कहकर अनषन समाप्त कराना पड़ा था। उमा भारती लगातार यूपीए सरकार व बसपा सरकार के खिलाफ जहर उगल रही पिछले कुछ समय के दौरान उनके पास मुददों की कमीं हो गयी है अब वह अन्ना के साथ जाकर कुछ करने का मन बना रही है शायद यही कारण है कि अब वह दिल्ली में अन्ना हजारे के साथ अनशन पर बैठना चाहती हैं।

कानपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आयीं उमा भारती ने कहा कि वह अन्ना हजारे के समर्थन में दिल्ली में अनषन पर बैठसकती है बषर्ते अन्ना हजारे स्वयं उन्हें इसके लिए आमंत्रित करें। उधर अन्ना हजारे पहले ही राजनीतिज्ञों से किनारा कर चुके हैं उनका कहना है कि अपने आन्दोलन में उन्हें किसी भी राजनैतिक हस्ती की आवश्‍यकता नहीं है। अन्ना के इसी बयान के चलते अभी तक किसी भी नेता ने उनके आन्दोलन में हिस्सा नहीं लिया हालांकि नेताओं ने बाहर से उनका समर्थन अवष्यक किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+