यूपी: बिजनौर में हुई टेम्पो और टैंकर की भिड़ंत, 8 मरे

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी एक टेम्पो नजीबाबाद कोतवाली देहात मार्ग पर दौलताबाद गांच के नजदीक एक तेल टैंकर से जबर्दस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में टेम्पो चालक भी शामिल है। इस हादसे में 12 अन्य लोग जख्मी हो गये। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
सूत्रों की मानें तो घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया और मृतकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा काटा। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर जाम खुल गया। पुलिस ने तेल टैंकर के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक घायलों में से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications