समाज सेवी अन्ना हजारे को लेडी गागा ने परास्त किया
जीं हां, देश को भ्रष्ट्राचार मुक्त करने का सपना दिखाने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपनी आवाज से जहां लोगों और सरकार के बीच कोतूहल पैदा कर दिया वहीं किसी मशहूर हस्ती ने उन्हे शिकस्त दे दी है।
और ये मशहूर हस्ती का नाम है हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा। जिन्हें लोग गुगल पर अन्ना से ज्यादा सर्च करते हैं। इस बात की पुष्टि सर्च इंजन गुगल की ओर से जारी आंकड़े करते हैं। ये आंकड़े भारत के ही हैं।
गागा को इसलिए खोजा जा रहा है क्योंकि वो अक्टूबर में भारत आने वाली है। आंकड़े बता रहे हैं हरियाणा के लोग गागा के सबसे बड़े फैन हैं। इसके बाद केरल और एमपी के लोग गागा को खोज रहे हैं जबकि उत्तर भारत में लोग अन्ना हजारे के बारे में जानने की कोशिश कर रहे।
गुगल के मुताबिक बीती जुलाई में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती लेडी गागा ही थी।लेकिन अभी भी अन्ना और गागा के बीच कांटे की टक्कर है।













Click it and Unblock the Notifications