गलती कुत्ते की, मालकिन अंदर
नई
दिल्ली। पांडव नगर इलाके में एक महिला भूमा कुमार के कुत्ते ने पड़ोसी 13 वर्षीय निधि श्री को काट कर लहूलुहान कर दिया। जख्मी हालत में निधि को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भूमा कुमार नामक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला पांडव नगर इलाके में फाइन होम अपार्टमेंट का है। निधि परिवार के साथ यहां फ्लैट नंबर-जी-13, तीसरी मंजिल पर रहती है। निधि एहलकॉन पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। निधि के फ्लैट के सामने जी-15 में भूमा कुमार परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने एक कुत्ता पाला हुआ है। id="toptextpromo">भूमा
अकसर अपने कुत्ते को खोलकर रखती हैं। उनका कुत्ता आते-जाते लोगों को देखकर भौंकता है और काटने का दौड़ता है। कई बार लोगों ने भूमा से कुत्ते को बांधकर रखने की गुहार भी लगाई। शाम को निधि किसी से काम से बिलि्डग से नीचे गई थी। वापसी में भूमा अपने दरवाजे पर खड़ी थी। उनका कुत्ता खुला हुआ था, वह उनके पास ही खड़ा था। निधि को देखकर कुत्ते ने जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। निधि ने भूमा से कुत्ते को पकड़ने के लिए भी कहा। इस पर भूमा ने कहा कि उनका id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कुत्ता
बहुत समझदार है वह कुछ नहीं करेगा आ जाओ। निधि के ऊपर आते ही कुत्ते ने निधि के पैर और हाथ में बुरी तरह काट लिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। निधि को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता और पड़ोसियों के बयान के आधार पर भूमा को गिरफ्तार कर लिया।











Click it and Unblock the Notifications