मुरादाबाद में फिर भड़का हिंदू-मुस्लिम दंगा, दर्जनों उपद्रवी गिरफ्तार

मुरादाबाद में रात कई इलाकों की हिंसक वारदातों से गहराए तनाव को मंगलवार तड़के मझोला थानांतर्गत जयंतीपुर में गर्माया। यहां कुछ युवकों ने दो फैक्ट्री परिसरों पर धावा बोलने के अंदाज में पथराव कर दिया। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद बाइक व अन्य सामान को आग के हवाले कर दिया। यह सूचना पूरे महानगर में और बढ़ी हिंसक वारदात के रूप में फैली, जिससे कर्फ्यूग्रस्त न होते हुए भी सिविल लाइंस इलाके तक सनसनी फैल गई।
पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी शुरू कराई। इस दौरान एक परिसर से कुछ बोतलों में पेट्रोल व कुछ में तेजाब मिला, जबकि संदिग्ध स्थिति में करीब आधा दर्जन लोग हिरासत में लिए गए। इसके अलावा शहर के कुछ अन्य इलाकों में भी सर्च और संदिग्ध लोगों की धर पकड़ का अभियान शुरू किया गया। शाम से सख्ती और सर्च का दायरा और बढ़ा दिया गया।
दिन के उजाले में भी सुलगता रहा मुरादाबाद
रात के बवाल के बाद जयंतीपुर में गुस्से की आग कफ्र्यू लगने के बाद भी शांत नहीं हुई। भीड़ ने रात में तो जमकर उपद्रव मचाया ही पर दिन निकलते ही भीड़ ने एकजुट होकर फिर से उपद्रव की कोशिश की। सतर्क पुलिस ने भीड़ की कोशिशों को बार-बार नाकाम करने में कामयाबी हासिल की। मोहल्ले में बाहरी लोगों के मिलने पर पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी। रात में हुए घटनाक्रम के बाद भी जयंतीपुर में दंगाइयों के रुख में कोई बदलाव नहीं आया। रात में भीड़ ने एक धर्मस्थल में आगजनी की कोशिश की। एक मकान में आग लगाई गई, पत्थरबाजी तो जमकर हुई।
मंगलवार दिन में पूरी गली में फैले पत्थर, ईट के टुकड़े व कांच रात भर रही की आक्रामकता की सच्चाई बयां कर रहे थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उत्पातियों ने जंयतीपुर में एक गत्ता फैक्ट्री में आग लगा दी। कुछ देर बाद एक और कारोबारी परिसर में तोड़फोड़ की गई। इस सूचना से मौके पर पुलिस पहुंची तो आसपास की गलियों में इकट्ठा भीड़ ने फिर से धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने लाठियां फटकार कर एकत्रित लोगों को तितर-बितर किया। दोपहर में करीब दो बजे इसी गली में एक कांग्रेसी नेता के घर पर पथराव की सूचना मिली।
पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मोहल्ले में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। पथराव वाले घर को भी तलाशा गया। यहां पर महिलाओं के अलावा कोई नहीं मिला। गली में इसके पीछे वाले घर में तीन संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे चढ़े। इस घर से पुलिस ने पेट्रोल व तेजाब की बोतलें बरामद कीं। इसके बाद तो पुलिस ने जयंतीपुर में सतर्कता और भी बढ़ा दी। हर आधे घंटे में पुलिस का काफिला जयंतीपुर की गलियों में घूमता रहा। बाद में कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications