प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा की गिरफ्तारी पर रोक लगी
चंडीगढ़। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बुधवार को हाईकोर्ट ने बॉलीबुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन अभिनेत्री मीरा चोपड़ा को से बड़ी राहत दी है। जस्टिस राजेश बिंदल ने 24 अगस्त के लिए प्रदेश सरकार व गुडग़ांव पुलिस को नोटिस जारी करते हुए मीरा की गिरफ्तारी पर रोक दी है।
अदालत द्वारा कहा गया है कि मीरा इस दौरान पुलिस को मामले की जांच में हर संभव सहयोग दे। मीरा के खिलाफ गुडग़ांव निवासी सुधा गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उनकी बेटी रुचि को आत्महत्या के लिए विवश करने में मीरा का बड़ा हाथ है। शिकायत में कहा कि रुचि की शादी गुडग़ांव निवासी सुमित भुटानी के साथ हुई थी।
शादी से पहले सुमित की दोस्ती मीरा के साथ थी। शादी के दो तीन साल तक तो सब ठीक रहा, लेकिन बाद में मीरा के साथ सुमित की मुलाकातों का दौर फिर शुरू हो गया। मीरा ने सुमित के साथ मिलकर रुचि पर दबाव बनाया कि वह उन दोनों के बीच का पत्थर है। इसी परेशानी में रुचि ने आत्महत्या कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications