हरियाणा में पुलिसवाला ही हो गया ठगी का शिकार

Haryana Police
जींद। लोगों को ठगी व चोरी जैसे मामलों से बचाने के लिये पुलिस है। लेकिन वही पुलिस अगर खुद ठगी का शिकार हो जाये तो समाज कहां तक सुरक्षित रहेगा। ऐसा ही मामला इलाके में आया है जहां एटीएम कार्ड बदल कर लोगों को ठगने वाले गिरोह ने एक सब इंस्पेक्टर को ही चूना लगा डाला।

ठगों ने उसके खाते से लगभग 24 हजार 400 रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सफीदों थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सूरत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक्सिस बैंक में उसका खाता है। गत तीन अगस्त को सफीदों के पास वह बैंक में आया था और उसने एटीएम कार्ड से कुछ राशि निकलवानी चाही लेकिन तकनीकी खामी के कारण मशीन से पैसे नहीं निकले।

एटीएम केबिन में खड़े युवकों ने सहायता के लिए उसका एटीएम कार्ड ले लिया और पैसे निकलवाने का प्रयास किया। लेकिन कार्ड से पैसे नहीं निकले। गत दिवस जब वह राशि निकलवाने के लिए बैंक के एटीएम में गया तो उसका पिन कोड गलत बताया। जिसकी शिकायत उसने बैंक प्रबंधक से की। जब उसने अपने खाते की जांच की तो उसके खाते से 24 हजार 400 रुपये गायब मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+