आखिरकार अन्ना के अनशन की जगह तय, जेपी पार्क से बजेगा बिगुल
अन्ना ने खुद इस जगह पर अपनी स्वीकृति दी है। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों की बुधवार देर शाम तक चली बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह विकल्प अन्ना को सुझाया जिसे अन्ना ने स्वीकृति दे दी है।
आपको बता दें कि जेपी पार्क दिल्ली के प्रमुख स्टेडियम फिरोज शाह कोटला मैदान और शहीदी पार्क से बिल्कुल सटा हुआ है। अन्ना की ओर से जिन स्थानों का विकल्प सुझाया गया था उसमें शहीदी पार्क था लेकिन पुलिस ने इस विकल्प को नहीं माना।
मालूम हो कि अन्ना ने पहले जंतर-मंतर पर अनशन के लिए जगह मांगी थी लेकिन पुलिस ने इसे नहीं माना था उसके बाद रामलीला मैदान की बारी आयी थी लेकिन इसे भी खारिज कर दिया गया। अन्ना हजारे भ्रष्ट्राचार के खिलाफ एक मुहीम के तहत और जनलोकपाल बिल में पीएम को लाने की बात के लिए 16 अगस्त से आमरण अनशन पर बैठेगें। उनके इस आंदोलन में भारी तादात में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।













Click it and Unblock the Notifications