बीमार मानसिकता वाले फैला रहे हैं दंगा: कैमरून व्हाइट

दंगों की वजह से कैमरून व्हाइट ने संसद में आपातकालीन बैठक बुलाई थी। उन्होंने कहा कि अब पुलिस दंगाईयों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। अगर इसके लिए जरूरत पड़ी तो पानी की बौछारें भी छोड़ी जाएंगी। इसके लिए लंदन में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इन दंगों को शुरू हुए 5 दिन हो गए हैं लेकिन अभी भी पुलिस दंगों पर नियंत्रण नहीं कर पाई है।
कैमरून व्हाइट ने कहा है कि पुलिस दंगा फैलाने वालों की सीसीटीवी कैमरों से शिनाख्त कर रही है। दंगों को बढ़ावा देने में जिनका भी हाथ होगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि इन दंगों को आगे बढ़ाने वाले में वे लोग शामिल हैं जो मानसिक रूप से बीमार हैं। लूटपाट की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस स्थिति पर नियंत्रण कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications