हरियाणा : नकली तारकोल बनाने वाली 5 फैक्ट्रियां पकड़ी

Tarkol
करनाल। हरियाणा पुलिस ने पानीपत व करनाल में मिलावटी तारकोल बनाने वाली 5 फैक्ट्रियों को पकड़ा है। जहां से छापा मारी के दौरान हजारों टन तारकोल के साथ 11 लोगों को काबू किए गए हैं। ये लोग रिफाइनरी से निकलने वाले तारकोल के ट्रकों से तारकोल चोरी करते थे। जिन फैक्ट्रियों को पकड़ा गया है उनमें से दो फैक्ट्रियां एबीएस एसपैटिक प्रोडक्ट दिल्ली के रहने वाले अमित, सुभाष गोयल तथा सिद्वार्थ की बताई गई हैं।

वहीं दूसरी फैक्ट्री फरीदाबाद के रहने वाले कश्मीरी लाल की है जोकि मैं शिवा तार प्रोडक्ट के नाम से उसे चला रहा था। इसके अलावा दो अन्य फैक्ट्री जय अम्बे तार प्रोडक्टस तथा सत्यम तार प्रोडक्ट के नाम से शिव कालोनी करनालवासी ईश्वर सैनी व सुभाष शर्मा कोहण्ड की बताई गई हैं। इसके अलावा कुछ और फैक्ट्रियों के होने की भी सूचना है।

बताया गया है कि ये साभी फैक्ट्रियां चोरी का तारकोल खरीदकर अवैध रूप से पाऊडर मिक्स कर तारकोल बनाती हैं जो कि रिफाइनरी से निकले शुद्व तारकोल बनाने वाले पदार्थ को ट्रक ड्राइवरों की सांठ-गांठ से आधे मुल्य से भी कम में खरीद लेते हैं। ट्रकों का वजन पूरा करने के लिए अपने यहां बने पाऊडर को मिक्स कर तारकोल में मिलाकर वजन पूर कर देते है।

मामला करनाल पुलिस क्षेत्र को होने के कारण एस.पी.पानीपत ने करनाल के एस.पी.राकेश आर्य, डीएसपी राजेश भारद्वाज व मधुबन पुलिस को भी सूचित कर दिया था। मौके से जब्त सारे माल को अग्रिम कार्यवाही के लिए करनाल पुलिस को सौंप दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कल पानीपत पुलिस ने मौके पर मौजूद सारे ट्रकों को काबू किया था वहीं करनाल पुलिस केवल भरे हुए ट्रकों को जब्त करने में लगी रही।पानीपत पुलिस ने कल पकड़ी अवैध फैक्ट्री के मालिक रिसालू वासी अमेन्द्र व मनीष के खिलाफ धारा 420, 407 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और धर पकड़ के लिए छापे मारी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+