खाते में जीरों बैलेंस पर जुर्माना नहीं लगाएंगी बैंक

Bank will not charge on Zero balance in account
बेंगलूरु। खाते में मिनिमम बैलेंस से पैसा कम होने पर बैंके अपने ग्राहकों से भारी जुर्माना वसूल करती हैं। हाईकोर्ट ने आरबीआई को इसके लिए कड़े नियम बनाने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने आरबीआई को कहा है कि वह यह तय करे कि जीरो बैलेंस होने पर भी बैंके ग्राहकों से जुर्माना न वसूल सकें। अगर ऐसा नियम आ गया तो बैंकों को ग्राहकों का वह पैसा भी लौटाना होगा जो उन्‍होंने जुर्माने के तौर पर वसूला है।

कोर्ट ने यह फैसला टीएस मुथुकृष्‍णा नाम के शख्‍स के द्वारा दायर याचिका पर सुनाया है। याचिका में कहा गया है कि जो लोग गरीब हैं वे ही बैंकों में अपने खातों में मिनिमम बैलेंस नहीं रख पाते हैं। ऐसे में उन्‍हें भारी जुर्माने का सामना करना पड़ता है। बेंच ने कहा कि आरबीआई को इस बारे में जल्‍द ही कोई निर्णय लेना चाहिए जिससे कि गरीबों की जेब न कटे।

अब देखना होगा कि क्‍या आरबीआई कोर्ट के दखल के बाद ग्राहकों को राहत देगा कि नहीं। अगर आरबीआई बैंकों को जुर्माना लगाने से रोकता है तो यह कम आमदनी वाले ग्राहकों के लिए राहत की बात होगी। खासकर उन लोगों के लिए जो अपना बैलेंस मेंटेन नहीं कर पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+