यूपी में राहुल गांधी की पोल खोलेंगे हरियाणा के किसान

फरीदाबाद में चार वर्ष पूर्व किसानों की भूमि हरियाणा सरकार ने पांच गांवों की 1832 एकड़ जमीन आईएमटी के लिए अधिग्रहण की थी। सरकार ने इस भूमि की एवज में किसानों को 16 लाख रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जिसका किसानों ने पुरजोर विरोध किया। किसानों ने जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ा और जमीन बचाने के लिए उनका धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहा।
किसानों का आरोप है कि इस मामले में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने भी उन्हं अपने निवास पर बुलाया लेकिन वह किसानों से नहीं मिले जिससे किसानों में और रोष व्याप्त हो गया। किसानों ने चार अगस्त को एक महापंचायत कर यह निर्णय लिया कि वे यूपी के भटटा पारसोल सहित अन्य गांवों में जाकर हरियाणा सरकार की किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण नीति व राहुल गांधी के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएंगे।
इसी कड़ी में रविवार को आईएमटी इलाके के 49 गांवों के सैकड़ों किसानों ने यूपी के किसानो से मुलाकात कर हरियाणा की वर्तमना स्थितियों से अवगत कराया। यूपी के किसानों द्वारा हरियाणा किसानों को पूरा समर्थन करते हुए यह आश्वासन दिया गया है कि हरियाणा के किसानों के संघर्ष में यूपी के किसान उनका पूरा समर्थन करेंगे। किसानों ने नोएडा के कई गांवों जैसे भटटा, पारसौल, पनैडा, सलेमपुर, मिर्जापुर, धनौली आदि का भी दौरा किया व यहां के किसानों से अपनी स्थिति स्पष्ट की।












Click it and Unblock the Notifications