हरियाणा सरकार लगायेगी गौ तस्करी पर लगाम

पुलिस महानिरीक्षक अनन्तकुमार ढुल ने गांव ढाण्ड में गौशाला सेवा समिति व यूथ वैल्फेयर क्लब फतेहाबाद द्वारा आयोजित पौधारोपण समारोह में ये जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने गौ रक्षा के लिए सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को आज गौधन के महत्व को समझने की जरूरत है, क्योंकि प्राचीन काल से ही गौमाता की पूजा होती रही है।
उन्होंने कहा कि गौमाता को लाचार होने से बचाएं व उनकी सेवा व रक्षा करें। गौ भक्त किसी भी समय गौ तस्करों की सूचना निरीक्षक व नजदीकी थाने में दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि गौधन, पर्यावरण बचाने व सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं व युवाओं से आह्वान किया कि समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का संकल्प ले।
उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराईयों जैसे नशाखोरी, भ्रूण हत्या, बाल विवाह को मिटाने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने होंगे तथा इन बुराईयों पर अंकुश लगाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications