50 सावन देख चुके बराक ओबामा हैं युवाओं की पसंद

50 plus Barak Obama is a youth icon
वाशिंगटन। इस शख्‍स के साथ केवल यही सम्‍मान नहीं जुड़ा है कि वह अमेरिका का राष्‍ट्रपति है। बल्कि उन्‍हें दुनिया के सर्वोच्‍चा सम्‍मान यानिकि नोबेल पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया जा चुका है। उन्‍हें 2009 में शांति के लिए नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था। जी हां हम बात कर रहे हैं अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के बारे में। अपनी जिंदगी के 50 सावन पार कर चुके बराक ओबामा दुनिया भर में युवाओं में सबसे ज्‍यादा पॉपुलर हैं। अपना पचासवां जन्‍मदिन ओबामा ने व्‍हाइट हाउस में मनाया।

बराक ओबामा की कामयाबी के फेहरिस्‍त भी कम नहीं है। जिस आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिका ने अपनी पूरी ताकत झोंक डाली थी लेकिन फिर भी इस खूंखार आतंकी को पकड़ नहीं जा सका। यह बराक ओबामा की नीतियों का ही कमाल था कि अमेरिकी सेना ने इस साल 2 मई को ओसामा को पाकिस्‍तान के एबटाबाद में खोज निकाला और उसे मौत के घाट उतार दिया।

बराक ओबामा अमेरिकी राष्‍ट्रपति के अगले चुनावों की रणनीति बनाने में अभी से जुट गए हैं। उन्‍होंने पार्टी समर्थकों से भी अपील की कि वे चुनावों को देखते हुए अभी से प्रचार में जुट जाएं। जैसा कि अमेरिका में कानून है कि एक ही व्‍यक्ति अमेरिका में दो बार राष्‍ट्रपति पद पर रह सकता है। ओबामा के धर्म को लेकर भी बहुत से लोगों में विवाद रहा है। वे ईसाई हैं जबकि‍ उनके पिता अपने नाम के आगे हुसैन लगाते हैं जो कि मुस्लिम प्रतीत होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+