बसपा व सपा प्रत्याशी दागी छवि वाले: भाजपा

उन्होंने कहा कि बसपा द्वारा जारी सूची में से 25 प्रतिशत लोगों के टिकट बदल दिये गए और शेष टिकट बदले जाने की संभावनाएं बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यही हाल सपा का भी है और दोनों दलों ने अपराधियों व दागियों को टिकट दिये हैं। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में टिकट घोषित करने और फिर उनको बदलने के कारण ये दोनों पाॢटयां जनता के बीच हंसी का केन्द्र बन गई हैं।
भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि जनता इन दलों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसके लिए जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जायेगी। श्री शाही का दावा है कि भाजपा सत्ता में जरूर आयेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की सत्ता में आने पर इन दलों द्वारा जनता के धन की लूट करने के मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बसपा के घोटालों क सूची जा कर दी है। जिसमें बसपा राज में दो लाख 54 हजार रूपये की लूट के प्रमाण वाले दस्तावेज हैं।












Click it and Unblock the Notifications