भाजपा ने हरियाणा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुरदेव सिंह राही ने कहा कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा नोएडा में यह ब्यान दिया गया था कि हरियाणा की हुड्डा सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है जबकि हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। हुड्डा सरकार ने गुडग़ांव में किसानों से कौडिय़ों के भाव जमीन अधिग्रहित करके असंवैधानिक तरीके से राजीव गांधी ट्रस्ट को भेंट कर दी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री गणेशीलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश चोपड़ा, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रेणु शर्मा ने अपने सम्बोधन में प्रदेश सरकार की अधिग्रहित जमीन को किसानों को वापिस देने तथा इस प्रकरण की सी.बी.आई. जांच करवाने तथा नैतिकता के आधार पर हुड्डा सरकार सेे इस्तीफा देने की पुरजोर मांग की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की।












Click it and Unblock the Notifications