यूपी: थाने के सामने दिन दहाडे बैंक कर्मी से 17 लाख की लूट

Uttar Pradesh: Bank staff robbed 17 lakhs by motorcycle-borne miscreants in Lucknow
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था इस कदर चरमरा गई है कि बदमाशों के हौसले सातवें आसमान पर है। इसका सबसे ताजा उदाहरण मंगलवार को दिन दहाड़े बीच सड़क पर तमंचे के बल पर 17 लाख रुपये की लूट है। खास बात यह है कि बदमाशों ने जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया उसके सामने ही गाजीपुर पुलिस स्‍टेशन है। इतना ही नहीं लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लगभग आधा किमी तक रॉग वे में भागे मगर पुलिस उन्‍हें पकड़ने में नाकाम रही।

आपको बता दें कि लखनऊ के गाजीपुर थाने से चंद कदम पहले ही पंजाब नेशनल बैंक की एचएएल ब्रांच है। इस बैंक में बाराबंकी इसी बैंक में बाराबंकी निवासी सुरेश कैंटीन चलाता है। मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे कैशियर ने सुरेश को 17 लाख रुपये से भरी अटैची पकड़ा दी और उसे मुख्य द्वार पर खड़ी सिक्योरिटी कैश वैन में रखने को कहा।

सुरेश ने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह मेन गेट से बाहर लिकला काले रंग की पल्‍सर से दो युवक आये और उसके कनपटी पर तमंचा लगाकर बैग छीनकर फरार हो गये। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और रमेश, सुरेश व एक अन्य को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शायद लूट की घटना पहले से प्‍लान की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+