घर बदलना मायावती की नई चाल: रीता बहुगुणा

Mayawati shifted her home with new political strategy: Rita Bahuguna Joshi
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की मुखिया और बसपा सुप्रीमो मायावती के अचानक घर बदलने से राजनीतिक गलियारे में हलकान मचा हुआ है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने इस पूरे मामले को एक नया ही मोड़ दिया है। इस संबंध में रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उन्‍होंने अपने जीवन काल में अबतक ऐसी महिला मुख्‍यमंत्री को नहीं देखा है जो खुद को इतना असुरक्षित मानती हो।

रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मायावती को अपने ही तंत्र पर भरोसा नहीं है। उन्‍होंने कहा कि मायावती कब क्‍या करती है इस बात का अंदाजा तो उन्‍हें भी नहीं रहता। वह खुद को इतना असुरक्षित मानती है कि कभी इस घर तो कभी उस घर का चक्‍कर लगाती रहती है।

गौरतलब हो कि सूबे की मुखिया मायावती अचानक मुख्‍यमंत्री आवास छोड़कर पूर्व मुख्‍यमंत्री की हैसियत से मिले बंगले में रहने चली गई हैं। अचानक बंगले के बदलाव को लेकर कयासों के दौर शुरु हो गये हैं। सूत्रों की मानें तो अपनी सरकार के तमाम विवादों से निकालने और विपक्ष के हौसलों को पस्‍त करने के लिये मायावती को बड़ा दांव तैयार कर रही है। इसी वजह 5 कालीदास मार्ग स्थित अपना आवास छोड़कर 13 माल एवन्‍यू स्थित आवास आ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+