अन्ना के अनशन को कुंद करने की तैयारी में सरकार

Lok Pal Bill to be tabled next week
दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और लोकपाल बिल पर गठित नागरिक समिति के अगुवा अन्ना हजारे के प्रस्तावित 16 अगस्त के अनशन को बेअसर करने में सरकार अभी से जुट गई है। सरकार की रणनीति है कि अन्ना के अनशन को किसी भी प्रकार से सफल नहीं होने देना है इसके लिए वह लोकपाल बिल को मानसून सत्र के पहले ही सप्ताह में पेश करने की तैयारी में है, जिससे अन्ना का अनशन असरहीन साबित हो सके।

सूत्रों ने बताया सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में केंद्र सरकार को सबसे ज्यादा परेशान भ्रष्टाचार का मुद्दा ही करेगा। क्योंकि सरकारी लोकपाल विधेयक में जन लोकपाल विधेयक की अनदेखी को लेकर टीम अन्ना पहले ही सड़क पर प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। इससे सरकार अंदर ही अंदर काफी घबराई हुई है। इसलिए अन्ना से पहले वह जनता में संदेश देना चाहती है कि वह भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर काफी गंभीर है। उसकी कोशिश है कि अनशन से 13 दिन पहले बिल को पेशकर देश में अन्ना के खिलाफ नहीं तो कम से क समर्थन में तो माहौल नही ही बनने पाए।

सूत्रों ने बताया कि सरकार को पता है कि जब लोकपाल बिल लोकसभा में पेश हो जाएगा उसके बाद उसका संसद के स्थायी समिति में जाना लगभग तय है। इसलिए वह अन्ना के खिलाफ माहौल बनाने तथा जनता में यह संदेश देने में वह कामयाब रहेगी कि सरकार भी लोकपाल बिल पर गंभीर है। हालांकि विधेयक का इस सत्र में पारित होना मुश्किल ही नहीं लगभग नामुमकिन भी है।

संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल ने भी इस बात के संकेत दिए कि सरकार मानसून सत्र के पहले सप्ताह में लोकपाल बिल पेश करके विपक्ष के तेवर को कुंद करने की कोशिश करेगी हालांकि उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वह सरकार का सहयोग करे और यह सुनिश्चित करे कि संसद की कार्यवाही किसी भी प्रकार से बाधित न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+