अमेरिका को सरकारी खजाने के संकट से उबार पाएंगे ओबामा?

हाउस ऑफ रिप्रेजेनटेटिव में रिपब्लिक पार्टी के प्रतिनिधियों की संख्या अधिक है इसलिए कर्ज को बढ़ाने संबंधी यह बिल शुक्रवार को 218-210 मतों से पास हो गया। लेकिन सीनेट में ड्रेमाक्रेटिक के रिप्रेजेनटेटिव अधिक हैं और यहां यह बिल 59-41 से पास नहीं हो सका। इस बिल पर रविवार को भी फैसला हो सकता है। दोनों पार्टियों के रिप्रेजेनटेटिव इस पर चर्चा करेंगे।
अमेरिका इससे पहले ही 140 बार सरकारी कर्ज की सीमा को बढ़ा चुका है। लेकिन इस बार यह विवाद सबसे बुरे दौर में पहुंच चुका है। बराक ओबामा पहले ही दोनों पार्टियों से यह अपील कर चुके हैं कि दोनों पार्टियों को मिलकर अमेरिका को इस आर्थिक संकट को उबारने की अपील की है। वैसे डेमोक्रेटिक पार्टी भी अमेरिका को इस संकट को उबारने के लिए इस बिल पर मुहर लगा सकती है। लेकिन शायद यह इस तरह का बिल पास करने का यह उनका आखिरी सहयोग हो।












Click it and Unblock the Notifications