येदियुरप्पा के इस्तीफे पर अभी भी संशय, तस्वीर साफ नहीं
बैंगलोर : कर्नाटक में बीजेपी का नाटक लगातार जारी है। अभी थोड़ी देर पहले खबर आयी थी कि कर्नाटक के मौजूदा सीएम बीएस येदियुरप्पा ने गडकरी को एक खत लिखकर साफ कर दिया है कि वो आज दोपहर तक इस्तीफा दे देगें। जिसके बाद लोगों ने सोचना शुरू कर दिया कि येदियुरप्पा ने पार्टी आलाकमान की बात मान ली हैं।
लेकिन अब से थोड़ी देर पहले राज्य के सचिव ने कहा कि येदियुरप्पा ने जो खत गडकरी को लिखा है उसमें उन्होंने इस्तीफा देने की बात नहीं कही है बल्कि ये कहा कि वो पार्टी की बड़ी इज्जत करते हैं और वो पार्टी के वरिष्ठ अनुशासित नेताओं में से एक है, लेकिन उनका मानना है कि वो सीएम की कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि वो गलत नहीं है। उनके पास 80 विधायक मौजूद हैं जो पार्टी के लिए मुसीबत बन सकते हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनने की बात कही है और साथ में ये भी कहा है कि सीएम उन्की पसंद का ही होना चाहिए।
गौरतलब है कि येदियुरप्पा ने 31 जुलाई को कुर्सी छोड़ने की बात कही थी। हालांकि बीजेपी आलाकमान ने येदियुरप्पा को अल्टीमेटम के साथ दिनभर का वक्त दिया और कहा कि येदुरप्पा अड़े रहे तो राज्य में फिर से चुनाव कराएं जाएंगे।
;












Click it and Unblock the Notifications