भाजपा से अलग होकर येदियुरप्‍पा बनायेंगे खुद की पार्टी!

Yeddyurappa likely to left BJP and make separate party!
बेंगलुरु। कर्नाटक में अवैध खनन में हुए राजन‍ीतिक विस्‍फोट में बुरी तरह फंस चुकी भारतीय जनता पार्टी के लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। तमाम मान मनव्‍वल के बाद भी मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुदप्‍पा पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। अब खबर आ रहीहै कि येदियुरप्‍पा अपने 75 विधायकों को लेकर भाजपा से अलग होने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक येदियुरप्‍पा कर्नाटक जनता पार्टी के नाम से खुद की पार्टी बनाने जा रहे हैं।

कर्नाटक के नाटक के मंच पर येदियुरप्‍पा व उनकी पूरी टीम बुरी तरह फंस चुकी है। येदियुरप्‍पा को हटाने का आदेश देकर भाजपा के शीर्ष नेता बेंगलुरु पहुंचे और वहां आयोजित होने वाली विधायक दल की बैठक शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। शुक्रवार देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया। लेकिन शनिवार की सुबह जब भाजपा ने यह कह दिया कि येदियुरप्‍पा या तो पद छोड़ें या पार्टी। तब से सगर्मियां तेज हो गई हैं।

पार्टी के कड़े रवैये को देखते हुए येदियुरप्‍पा अब नियंत्रण से बाहर होते दिख रहे हैं। येदियुरप्‍पा के एक करीबी नेता ने बताया कि वो अपने समर्थन में आ चुके 75 विधायकों को भाजपा से तोड़ कर अलग पार्टी बनाने की योजना बना रहे हैं। येदियुरप्‍पा ने पार्टी का नाम भी कर्नाटक जनता पार्टी के रूप में सोच लिया है।

गौरतलब है कि विधान सभा में भाजपा के पास कुल 117 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 71, जनता दल के 27 और 6 निर्दलीय विधायक हैं। 3 सीटें रिक्‍त हैं और 1 मनोनीत विधायक हैं। यानी कुल 225 विधायकों में 75 येदियुरप्‍पा के खेमे में हैं। बाकी के विधायक भाजपा के होते हुए भी येदियुरप्‍पा का साथ देने को तैयार नहीं हैं। ऐ‍सी स्थिति में अगर येड्डी अलग हुए तो भाजपा के लिए काफी बड़ा झटका होगा। और इसका सीधा असर उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जरूर दिखेगा। लिहाजा राजनाथ सिंह और अरुण जेटली समेत भाजपा के सभी शीर्ष नेता राज्‍य में साख बचाये रखने की जीतोड़ कोशिशों में जुटी है। बेंगलुरु स्थित भाजपा कार्यालयों में एक के बाद एक बैठकों का दौर जारी है और पूरे देश की नजर उस पर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+