पाकिस्तान: 13 शिया मुसलमानों की गोली मारकर निर्मम हत्या

सूत्रों की मानें तो बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में हजारा शिया समुदाय के सदस्य ट्रक पर सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे। बस स्टैंड आते ही उनके उपर हमला बोल दिया गया। मीडिया की मानें तो हमले में 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। आपको बताते चलें कि एक दिन पहले ही धार्मिक यात्रा पर ईरान जा रहे सात शिया श्रद्धालुओं की क्वेटा में हत्या कर दी गई थी।
कल के हमले के लिए प्रतिबंधित आतंकी गुट लश्कर-ए-झांगवी ने जिम्मेदारी ली थी। गुट ने एक बयान जारी किया और बताया कि यह हमला सुन्नी विद्वान मौलवी करीम की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया है। उल्लेखनीय है कि मौलवी करीम की गुरुवार को क्वेटा में हत्या कर दी गई थी। ऐसे में दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में समुदायों के बीच में दंगे भड़कने के आसार नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications