यूपी में बनेगी पहली राजकीय जैविक प्रयोगशाला

क्षेत्रीय खाद्य अनुसंधान केन्द्र के निदेशक एम.एस. खान ने कहा कि जल्द ही इस प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य उत्पादों का जैविक परीक्षण किया जाना संभव हो सकेगा। श्री खान ने बताया कि यहां पहले से स्थापित क्षेत्रीय खाद्य अनुसंधान एवं विश्लेषण केन्द्र द्वारा खाद्य पदार्थों के परीक्षण किया जाता है।
इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं से जुडे छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रयोगशाला की स्थापना के बाद खाद्य पदार्थों की शुद्घता आसानी से जांची जा सकेगी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इससे मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर भी अंकुश लग सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications