पुलक चटर्जी संभालेंगे प्रधान सचिव का काम

TKA Nair is PM advisor, Pulok takes his place
दिल्ली। पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) में उच्च पदस्थ लोगों के कार्य में फेरबदल किया गया है। अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रधान सचिव टीकेए नायर को उनका सलाहकार नियुक्त किया गया है जबकि उनकी जगह पुलक चटर्जी को प्रधान सचिव की कमान सौंपी गई है।

1963 बैच के पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नायर 3 अक्टूबर से अगले आदेश तक प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार की जिम्मेदारी निभाएंगे और उनका दर्जा राज्य मंत्री का होगा। वहीं उत्तर प्रदेश कैडर के 1974 बैच के आईएएस अधिकारी पुलक चटर्जी 3 अक्टूबर से प्रधान सचिव के तौर पर नायर की जगह लेंगे। वह फिलहाल विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक हैं। चटर्जी की नियुक्ति की अवधि प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+