कैथल में सड़क हादसा, 3 की मौत, भीड़ ने फूंके वाहन

प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को शहर बंद रखने का एलान कर जाम खोल दिया। सरगौधा कालोनी में रहने वाले हरिकेश, अपनी पत्नी वीना व उसकी सहेली रीटा अरुणाय मंदिर से पूजा कर बाइक से घर लौट रहे थे। जींद की ओर से आ रही एक मैक्सी कैब ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी रीटा तो पुल से उछल कर नीचे गिर गई और पति-पत्नी सड़क पर जा गिरे। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद यातायात जाम हो गई और वहां इकठ्ठा हुई भीड़ भीड़ ने पुल से गुजर रही दो मैक्सी कैब में आग लगा दी। इस के बाद भीड़ ने पुल पर जाम लगा दिया।
इसकी जानकारी पाते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारीभी फायर ब्रिगेड के साथ वहां पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने फूंकी गई गाडिय़ों की आग बुझानी शुरू की तो इसी बीच कुछ लोग कुरुक्षेत्र जींद रेलवे लाइन पर पहुंच गए और ट्रैक जाम करने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर ट्रैक खाली कराया तो उन्होंने जाखौली अड्डा पर जाम लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications