हुस्न और स्टाइल की तारीफ से भारतीय मीडिया से खफा हिना रब्बानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिना जैसे ही लाहौर एयरपोर्ट पर पहुंची पाकिस्तानी मीडिया ने उन्हें घेर लिया। मीडियाकर्मियों ने उनसे भारत में छा जाने के बावत कई सवाल पूछे। इस पर खार गुस्साते हुए बोलीं कि सनसनी की खोज में रहने वाले लोग हर कहीं होते हैं, लेकिन मीडिया को ऐसी हरकतों से बचना चाहिए। इस मसले पर वह इतनी नाराज थीं कि एक भी और सवाल का जवाब दिए बगैर ही वह इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गईं।
उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री एसएम कृष्णा से मुलाकात के लिये दिल्ली आईं हिना की फैशन असेसरीज मीडिया में खूब चर्चा का विषय में रही। इतना ही नहीं अन्य देशों की मीडिया ने भी भारतीय मीडिया को फॉलो करते हुए उनके फैशन आईकॉन होने की खबर प्रकाशित की। मालूम हो कि हिना के ब्लू ट्यूनिक पैंट से लेकर उनके बैग तक ने लोगों का ध्यान खींचा। यहां तक कि भारत-पाक बातचीत की खबरें भी पीछे रह गईं।












Click it and Unblock the Notifications